Gemini

Personal life

आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती हैँ। आप ऐसी नयी भावनाओं को समझ लेंगें जिससे आपके जीवन में नविन उत्साह का आगमन होगा । विवाहित जोड़ें आज एक रूमानी और मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते है। आप का आगे का दिन मनभावन रहेगा जब आपको अपने किसी दोस्त या सहयोगी द्वारा कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी ।

Business

आज नौकरीरत लोगों के लिए व्यावसायिक सफलता और पदोन्नति की भविष्यवाणी की जाती है। व्यापारी वर्ग किसी नए उद्यम से सम्बंधित आज नए अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। व्यापार के मामलों से निपटने में अपने कौशल और विशेषज्ञता के कारण आप अपने मातहतों और वरिष्ठ अधिकारियों के बीच लोकप्रिय बन जायेंगें ।

Health

स्वास्थ्य में सुधार होगा। तनाव और कोलाहल के एक लंबा दौर के बाद आप ऊर्जावान अनुभव करेंगें । शारीरिक और मानसिक रूप से आप तरोताजा और प्रसन्न महसूस करेंगें । अपनी स्वास्थ्य और फिटनेस प्रणाली में पूर्ण परिवर्तन लाने के लिए आज का दिन सबसे अच्छा और अनुकूल है।

Travel

आज यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल है। उद्देश्यपूर्ण यात्रा के सकारात्मक परिणाम मिलेंगें ।

Luck

आज आप भाग्यशाली रहेंगें । आप जिस चीज़ को पाने की कोशिश करेंगें, उसे हासिल करने में सफल हो जायेंगें ।

Emotions

कुछ ऐसे चीज़ें हैं तो आप व्यक्त तो करना चाहते हैं; परन्तु आज तक ज़ाहिर नहीं कर पाये; आज उन्हें अभिव्यक्त करने के लिए उपयुक्त दिन है।

Zodiac letter: Ka, Chha, Gha | क, छ, घ

मिथुन राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

2,9,10,12,16,19,20,28,29

राशि प्रतिकूल दिनाँक

3,4,7,13,14,17,21,30

करियर के दृष्टि से महीना शानदार रहेगा। जीवनसाथी के नाम से कोई नया व्यापार शुरु करने का विचार बनेगा। दोस्तों के साथ किसी रोमांचक यात्रा का विचार बना सकते हैं। आर्थिक मुद्दों को लेकर काफी समझदार रहेंगे। अपनी कमजोरियों को दूर करने के लिये आप प्रयास कर सकते हैं। रिलेशनशिप के मामलों के लिये यह माह अत्यन्त शुभ रहेगा। सरकारी मामलों में आ रही परेशानियों का निराकरण होगा। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा। प्रथम, तीसरा और पाँचवा सप्ताह अत्यन्त शुभ रहेगा।

व्यवसाय में अपने पार्टनर्स के हितों का ध्यान रखें। लीगल मामलों को हल्के में न लें। घर की आन्तरिक साज-सज्जा पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। घर की महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो सकती है। बच्चों की इच्छाओं को पूरा करने में काफी धन खर्च करना पड़ेगा। इस माह आपको बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखना होगा। दूसरे सप्ताह के दौरान कार्यक्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु तैयार हो सकते हैं। जो आपके बारे में दुष्प्रचार करने का प्रयास कर सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा कर रहे हैं तो वहाँ की गरिमा का ध्यान रखें। चतुर्थ सप्ताह के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिये।

राशि अक्षर: Ka, Chha, Gha | क, छ, घ

मिथुन राशिफल | जेमिनाइ होरोस्कोप
 

स्वास्थ्य: वर्ष के शुरुआती महीने में सेहत कुछ कमजोर रहेगी। खानपान में लापरवाही के कारण कुछ समस्या होगी। शनि देव की दॄष्टि आपकी राशि से द्वादश भाव पर रहेगी जिसके कारण अक्सर आपको शरीर में दर्द की शिक़ायत हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कुछ तनाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है वे इस वर्ष अपना ध्यान रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष सामान्य रहेगा। अक्टूबर के बाद सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो जायेगा।

आर्थिक स्थिति: वर्ष की शुरुआत बहुत शुभ रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को भारी धन लाभ हो सकता है। विदेशी भूमि में जाकर व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये वर्ष बेहद शुभ है। आपको उच्च धन लाभ होगा। अप्रैल में शनि की स्थिति आपकी आय के लिये बेहतरीन रहेगी। यद्यपि इसके कारण आपके बहुत से काम रुक-रुक कर होंगे लेकिन इसके बाद भी आप अपनी योग्यता से परिस्थितियों को नियन्त्रण में कर लेंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच धन उधार देना पड़ेगा। जुलाई के बाद उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। मई के बाद राहु के नवम भाव में गोचर के कारण आपको बड़े निवेश में सावधानी रखनी चाहिये।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: वर्ष की शुरुआत में पारिवारिक जीवन सुखदायी रहेगा। सन्तान से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण होगा। आपके घर में शुभ कार्यो का आयोजन हो सकता है। लेकिन अप्रैल के बाद वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। अहंकार के कारण कई रिश्ते प्रभावित होंगे। अप्रैल के बाद शनि मीन राशि में होंगे व उस समय शनि की दॄष्टि सप्तम और चतुर्थ भाव में होगी। जिसके कारण आपके माता-पिता को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है। बच्चों की अच्छी-बुरी आदतों पर नजर बनाये रखें। सामाजिक कार्यों में दिखावा करने से बचें।

प्रणय जीवन: वर्ष की शुरुआत में परिवार के बुजुर्ग प्रेम सम्बन्धों का विरोध कर सकते हैं। ऐसे में प्रेमी जन के साथ रिश्तों में कड़वापन होने की सम्भावना बन रही है। यदि विवाह करना चाह रहे हैं तो वर्ष का उत्तरार्ध उत्तम रहेगा। वर्ष मध्य में लम्बे समय से लम्बित तलाक के मामलों के हल होने की सम्भावना बन रही है। जुलाई से अक्टूबर के बीच अवैध सम्बन्धों से बचना चाहिये। महिलाओं को वैवाहिक जीवन में काफी परेशानियाँ हो सकती है। निजी रिश्तों में अहंकार का त्याग करें। वर्ष के उत्तरार्ध में रोमान्टिक यात्राओं में जा सकते हैं।

शिक्षा और करियर: यदि जॉब में बदलाव करना चाह्ते हैं तो अप्रैल के पहले का समय आपके लिये शुभ रहेगा। बच्चे शिक्षा के उद्देश्य से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन पढ़ाई में बार-बार व्यवधान आते रहेंगे। चिकित्सा प्रोफेशन से जुड़े लोगों के लिये समय बेहद शुभफलदायी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को इस वर्ष अधिकारियों से काफी परेशानी उठानी पड़ सकती है। प्रमोशन को लेकर भी लगातार पंगे होते रहेंगे। जून से अगस्त तक का समय नकारात्मक रहेगा। सितम्बर के बाद व्यापार में नये पार्टनर्स के जुड़ने के योग बन रहे हैं।

Top
english