Leo

Personal life

आप अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने में सफल होंगे। आप अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश और संतुष्ट रहेंगें. बच्चों के साथ प्यार का रिश्ता बना रहेगा. आप अच्छे मित्रों की संगत का आनंद उठा पाएँगें.

Business

काम में प्रगति सामान्य रहेगी। आप को प्रयासों के अनुपात में सफलता प्राप्त होगी. आजीविका और वित्त से संबंधित महत्वपूर्ण दीर्घकालिक निर्णय लेने से बचना चाहिए। सहकर्मी या बॉस द्वारा टिप्पणियां मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकती हैं।

Health

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कोई गंभीर शारीरिक व्याधि नहीं होगी। तथापि, आज के दिन स्वास्थ्य से संबंधित किसी भी मुद्दे की अनदेखी न करे।

Travel

आज सैर सपाटे के लिए बहुत अच्छा समय है। सभी यात्राएँ, चाहें वें व्यवसायिक हों अथवा प्रमोद-मनोरंजन के लिए हों, फलदायक साबित होंगीं.

Luck

आज आप बहुत ही भाग्यशाली महसूस करेंगे। आप की लोकप्रियता उच्चतम स्तर की होगी. आप की उपलब्धियों के लिए मान्यता प्राप्त होना आज अनिवार्य है।

Emotions

आप हर कार्य में उत्साहित महसूस करेंगे। आप सभी क्षेत्रों में आनंद और खुशी का अनुभव करेंगें. आज आप सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्त रहेंगें.

Zodiac letter: Ma, Ta | म, ट

सिंह राशिफल

राशि शुभ दिनाँक

3,4,7,13,14,16,20,24,25,30

राशि प्रतिकूल दिनाँक

1,2,12,17,18,12,29

इस माह आप मांगलिक उत्सवों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। नये वस्त्र और आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनेगा। सितम्बर 13 को मंगल के राशि परिवर्तन के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ सारे मतभेद दूर होंगे। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। साहित्य और कलाक्षेत्र में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक चर्चाओं में भाग लेंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। तीसरे सप्ताह में आपके कई सारे रुके हुये काम बनने की सम्भावना बन रही है। विरोधियों के ऊपर आप दबाव बना पायेंगे।

इस माह के शुरुआती सप्ताह आपके लिये शुभ नहीं रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद उभर सकते हैं। अपने खान की आदतों पर विशेष ध्यान दें। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। पार्टनरशिप में सावधानी रखें। वायरल संक्रमण सम्बन्धी रोग परेशान कर सकते हैं। आपकी वाणी अत्यन्त कठोर हो सकती है जिसके कारण पड़ोसियों से आपके सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। विश्वासघाती लोगों से दूरी बनाकर रखें। लोगों की हर बात पर प्रतिक्रिया न दें। सोच-विचार कर किये गये कार्य सफलता प्रदायक होंगे। गैस और एसिडिटी की समस्या होने की सम्भावना है। स्त्री जातकों को अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिये।

राशि अक्षर: Ma, Ta | म, ट

सिंह राशिफल | लियो होरोस्कोप
 

स्वास्थ्य: वर्ष 2025 में आपका स्वास्थ्य काफी सामान्य रहेगा। वर्ष के शुरुआती भाग जनवरी से अप्रैल तक के समय में स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। मधुमेह के रोगियों को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। इसीलिये आपको अपने खानपान पर काफी ध्यान देना चाहिये। 29 मार्च को शनि आपके पञ्चम भाव में दृष्टिपात करेंगे जिसके कारण पेट में गैस और पाचन सम्बन्धी परेशानी होने के योग बन रहे हैं। आपकी इम्यूनिटी अच्छी रहेगी। लेकिन नवम्बर-दिसम्बर के आसपास आप शरीर में थकावट और दर्द की शिकायत हो सकती है। भोजन में स्वाद के बजाय गुणकारी और पोषक तत्वों को अवश्य शामिल करें।

आर्थिक स्थिति: इस वर्ष आपको अपने काम में बड़ा विस्तार करने का अवसर मिलेगा। लोग आपकी सहायता करने को उत्सुक रहेंगे। जिसको लेकर आप कर्ज या ऋण भी ले सकते हैं। अप्रैल के बाद एक पुराने ऋण से आपको मुक्ति मिल सकती है। लेकिन यह वर्ष उन लोगों के लिये बहुत अच्छा है जो अभी तक आर्थिक रूप से स्थिर नहीं हुये हैं। उन्हें कार्यक्षेत्र में बहुत बड़ा सम्मान मिल सकता है। लेकिन फिर भी व्यापारिक एग्रीमेन्ट आदि सावधानी पूर्वक करें। जुलाई से सितम्बर माह के मध्य का समय नये निवेश को लेकर शुभ नहीं रहेगा। टैक्स और प्रॉपर्टी रेन्ट आदि को लेकर फरवरी और मार्च में कुछ समस्या रहेगी।

कौटुम्बिक एवं सामाजिक: इस वर्ष माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सन्तान को करियर में शानदार अवसर मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी समस्याओं को मित्रों से अवश्य साझा करें। जून से सितम्बर मध्य के बीच मित्रों से भी कुछ अनबन हो सकती है। जिसे आप बातचीत द्वारा सुलझा लेंगे। परिवार पर आपको ध्यान देते रहना पड़ेगा। आपको छोटी-छोटी बातें भी काफी प्रभावित करेंगी। जिसके कारण आप गुस्सा हो सकते हैं। ऐसे में शब्दों का चयन संयमपूर्वक करें। मित्रों के ऊपर ज्यादा विश्वास करना आपके ऊपर भारी भी पड़ सकता है।

प्रणय जीवन: वर्ष का पूर्वार्ध प्रेम विवाह के लिये हितकर नहीं रहेगा। लेकिन वर्ष के अन्तिम महीने इसके लिये हितकारी सिद्ध होंगे। इस वर्ष दाम्पत्य जीवन को लेकर आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ नजदीकियों में वृद्धि होगी। लेकिन जिन लोगों का विवाह तय नहीं हुआ है उनके लिये वर/वधू खोजने में परिजनों को थोड़ी असुविधा होगी। प्रेम सम्बन्धों के लिये वर्ष सामान्य रहेगा। मई-जून के महीने के आसपास प्रेमी जोड़ों के बीच किसी कारण मनमुटाव हो सकता है।

शिक्षा और करियर: वर्ष का शुरुआती भाग शिक्षा और करियर के लिये सकारात्मक रहने वाला है। आप काफी आक्रामकता के साथ अपने काम को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। तकनीकी का उन्नत प्रयोग करने से आपकी कार्यक्षमता और परिणामों में भी सफलता मिलेगी। शनि की साढ़े साती के प्रभाव में आने के कारण अप्रैल से जुलाई के बीच सरकारी जॉब कर रहे लोगों को इस वर्ष विवादों को लेकर सावधान रहना चाहिये। गुप्त शत्रु आपको कार्यक्षेत्र में परेशान करने का प्रयास करेंगे। करियर को लेकर जल्दबाज़ी में निर्णय न लें। मई माह में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को बेहतरीन सफलता मिल सकती है।

समाधान: मंगलवार को हनुमान जी के मन्दिर में घी का दीपक लगायें और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 

Top
english